Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कथित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : —डा.यतेंद्र राव 

17 Aug 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कथित कांग्रेस, सार्वजनिक माफी मांगे : —डा.यतेंद्र राव

 

 

: बलिदानियों के सम्मान का अपमान करने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश से माफी मांगे

IMG 20260816 192136419 HDR
भाजपा कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालते हुए

 

 

महेंद्रगढ़ जिला भाजपा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से चलकर महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

 

 

नारनौल , 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

 

 

रविवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ जिला भाजपा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।

 

 

 

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

 

 

जिला प्रभारी वरुण श्योराण ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं करने देगी।

 

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज,मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी,मार्केट कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी व दयाराम यादव,जिला महामंत्री किशन लाल सैनी व योगेश शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव,वासुदेव यादव,शिवरतन,जिला मंत्री मनीष संघी व सपना गुप्ता,जिला प्रवक्ता सरला यादव,आनंद मेहता,संजय अमन, भूषण मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,हुडिना मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,सरला यादव,सुरेश शर्मा, डॉ आर.के जांगड़ा,सुरेश यादव,सुशील चौटाला,रमेश जांगड़ा,महेश सैनी,अरुण जांगड़ा, जगदीश दीवान,धीरज अग्रवाल, कंवर सिंह पूर्व सरपंच,आशीष चौधरी,विपिन बहल,आलोक शर्मा, सोमेश यादव,बंटी यादव,मनीष रिया चौहान,सरोज बाला,कृष्णा आर्य,सरिता जांगड़ा,अनिल शर्मा आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!