रक्षाबंधन पर्व को खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने राखी स्पेशल एक गिफ्ट बाॅक्स लाॅच किया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 18 अगस्त 2026 ।।
छत्तीसगढ–: इस वर्ष रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जायेगा। बहनों ने राखी के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक राखी स्पेशल गिफ्ट बाॅक्स लाॅच किया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर यह राखी स्पेशल गिफ्ट बाॅक्स को लाॅच किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राखी स्पेशल गिफ्ट बाॅक्स की कीमत करीब 520 तय की गई है। इस गिफ्ट बाॅक्स में अक्षत, कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट ,की रिंग, के साथ पिक्चर पोस्टकार्ड दिए जा रहे हैं । जानकारी अनुसार इस गिफ्ट बाॅक्स की बिक्री भी आज मंगलवार से डाक विभाग में विशेष काउंटर के माध्यम से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही डाक द्वारा राखी भेजने वालों को 10 रू के व्हाइट प्रूफ एनवलप के साथ 10% की छूट भी मिलेगी। राखी के पार्सल बुकिंग को आसान बनाने के लिए राजधानी रायपुर में शीघ्र ही 24 घंटे चलने वाला सेल्फ सर्विस कियोस्क भी शुरू किया जायेगा। इस गिफ्ट बाॅक्स को इस प्रकार से तैयार किया गया कि राखी के साथ कई और दूसरी चीजें भी एक ही पैक में भेज सकेंगें। जानकारी अनुसार डाक विभाग इस गिफ्ट पैक को स्कूल, गर्ल्स काॅलेज, इंजीनियरिंग संस्थानों और काॅलोनीयों तक पहुंचाने की भी योजना बना रहा है। रक्षाबंधन पर राखी डिलीवरी के लिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। राजधानी रायपुर में शीघ्र ही 24 घंटे चलने वाला पार्सल बुकिंग कियोस्क शुरू करेगा, जिसमें ग्राहक स्वयं ही पार्सल बुक करवा सकेंगे। कियोस्क में पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए आवश्यक जानकारी और गाइड भी उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन पर पोस्टमैन को राखी के दिन ही संबंधित पते पर राखी डिलीवरी करने का लक्ष्य दिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।