Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

आजादी की उमंग नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग, लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

18 Aug 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची, 17 अगस्त 2026: लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर की ओर से साइन एजुकेशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह रहा।IMG 20260818 WA0022मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन विजय पाठक ने क्लब के सचिव लायन दीपक कुमार साहू, पीआरओ लायन शिव किशोर शर्मा, विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य अंकिता कुमारी, शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा, ब्यूटी पांडे, सपना कुमारी, साक्षी दीप, राज उरांव, रौशन उरांव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।IMG 20260818 WA0023 1

ध्वजारोहण के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान “जन-गण-मन” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत “ऐ वतन तेरे लिए” की प्रस्तुति दी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए भावुक नाटक का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।IMG 20260818 WA0024

कार्यक्रम के समापन से पूर्व लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर की ओर से बच्चों के बीच टॉफी, बिस्किट एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति रुचि बनाए रखने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह को सफल बनाने में लायन प्रेमशंकर मिश्रा, लायन स्वप्ना चटर्जी, लायन सुभाषित चटर्जी एवं छात्र क्लब ग्रुप सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी लोगों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ देशभक्ति और खुशी के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट
Dhanbad21 Sep

रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट

धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!