Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

तीसरी सोमवारी पर ‘मार्ग’ ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

18 Aug 2026, 06:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर सरकार द्वारा पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था ‘मार्ग’ के तत्वावधान में रांची पहाड़ी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल रांची एवं रांची नगर निगम स्वास्थ्य शाखा की मेडिकल टीम ने डॉ. दिव्यांशु कुमार के निर्देशन में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की।IMG 20260818 WA0025 1

जांच के दौरान लोगों को खान-पान और रहन-सहन से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।IMG 20260818 WA0025

कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘मार्ग’ के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। इस अवसर पर संस्था के सचिव राहुल राज, वार्ड पार्षद 29 सुनील यादव तथा छात्र क्लब चिकित्सक मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।IMG 20260818 WA0026

संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा लोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

वहीं, शिव किशोर शर्मा ने बताया कि श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को भी पहाड़ी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में मेडिकल टीम की जीएनएम रश्मि देमता, एमपीडब्लू ऋतिक कुमार महतो, एमपीडब्लू रामाश्रय कुमार, एएनएम सरिता कुमारी, एएनएम अल्का कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट
Dhanbad21 Sep

रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट

धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!