A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा रामलाल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाया और ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराया।




कार्रवाई ग्राम पिपरा रामलाल, तप्पा सगरा में स्थित गाटा संख्या 1028 और 1029 की भूमि पर की गई। गाटा संख्या 1028 की 0.0630 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में खेल के मैदान के रूप में दर्ज है, जबकि गाटा संख्या 1029 की 0.0140 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की है।
प्रशासन के मुताबिक, इन जमीनों पर अवैध पक्के निर्माण की शिकायत के बाद वर्ष 2022 में क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर बेदखली का वाद दर्ज किया गया था। तहसीलदार न्यायिक, डुमरियागंज की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनवाई का अवसर देने के बाद 12 जून 2026 को बेदखली का आदेश पारित किया था।
इस आदेश के खिलाफ अब्दुल सलाम की ओर से जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दाखिल की गई। जिलाधिकारी की अदालत ने 5 अगस्त 2026 को तहसीलदार न्यायिक के आदेश को बरकरार रखते हुए बेदखली का आदेश पारित किया।
इसी न्यायालयीन आदेश के अनुपालन में आज राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया और ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान/प्रशासक समेत प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।