A2Z सभी खबर सभी जिले की
51 लाख की अफीम के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



नीमच | अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच केंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान जा रही बस का इंतजार कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त अफीम की कीमत करीब 51 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी राजेश व्यास ने बताया कि एएसपी हेमलता अग्रवाल और सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा केंट थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 16 अगस्त को उप निरीक्षक जाकिर हुसैन मंसूरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर राजस्थान तरफ जाने वाली बस के इंतजार में खड़ा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुमेर राम पिता अन्नाराम विश्नोई (43), निवासी झंवर (जिला जोधपुर, राजस्थान) को पकड़ा। आरोपी के पास मौजूद कपड़े के बैग की तलाशी लेने पर चार थैलियों में भरी 10.150 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तस्कर से अफीम के स्रोत और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक मंसूरी, आरक्षक अंकित, अल्पेश, सुरेश, रामनारायण और भानुप्रताप की सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।