Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोरियावास स्कूल में गूंजी युवा पंचायत की आवाज, विद्यार्थियों ने उठाए जनहित के मुद्दे

18 Aug 2026, 11:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

कोरियावास स्कूल में गूंजी युवा पंचायत की आवाज, विद्यार्थियों ने उठाए जनहित के मुद्दे

नारनौल।
खंड स्तरीय युवा पंचायत प्रतियोगिता के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोरियावास में युवा पंचायत का आयोजन किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल प्रवक्ता

Screenshot 20260818 204355 WhatsApp

    विद्यार्थियों को युवा पंचायत के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत करते हुए

सुनीता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंचायत की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान विद्यालय का माहौल वास्तविक पंचायत की कार्यवाही जैसा नजर आया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सतबीर इंदौरा, पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज एवम जितेन्द्र बोहरा ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा, डॉ जितेन्द्र बोहरा और डॉ डॉ जितेन्द्र भारद्वाज मौजूद रहे l संयोजन प्रवक्ता सुनीता कुमारी ने किया l
कार्यक्रम में बोलते हुए पर्यवेक्षक डॉ संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को युवा पंचायत के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करती हैं। युवा पंचायत के दौरान विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती उसकी सबसे निचली इकाई तक लोगों की सक्रिय भागीदारी से होती है। युवा पंचायत जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करते हैं कि ग्राम पंचायत केवल विकास कार्यों को लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदाय की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच भी है। पर्यवेक्षक एवम डाइट प्रवक्ता जितेन्द्र बोहरा ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, तर्कशक्ति, नेतृत्व कौशल, निर्णय लेने की क्षमता तथा सामूहिक रूप से समस्याओं के समाधान की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
प्राचार्य सतबीर इंदौरा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं।
इस अवसर पर संतोष कुमारी, संजय शर्मा, सुरेश देवी, मनीष यादव, पूनम शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, सतपाल, मुकेश कुमार, विजय सिंह, योगेश कुमार, रिंकू , पायल, निधि और अनेक विद्यार्थी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!