A2Z सभी खबर सभी जिले की
स्क्रीन से दूरी, कलम से जुड़ी बच्चों की भावनाएं CM के नाम ‘पाती’ में छलका नन्हों का मन, हाथरस पुलिस अधीक्षक ने शुरू की बड़ी पहल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरसः हरचरन दास इंटर कॉलेज में बच्चों की भावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहां बच्चों ने स्क्रीन से दूरी बनाकर कलम और कागज के जरिए मुख्यमंत्री के नाम अपनी पाती लिखी। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों की लिखी पातियां पढ़ीं और उनकी जरूरतों व भावनाओं को समझा। बच्चों ने अधिकारियों और विधायक को प्रतीकात्मक राखी बांधकर विद्यालय और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी का रक्षा सूत्र भी सौंपा।
जिलाधि
कारी अतुल वत्स ने कहा कि बदलते दौर में पत्र लिखने की परंपरा लगभग खत्म होती जा रही है, लेकिन आज के बच्चों ने अपनी भावनाओं को बेहद सहज तरीके से कागज पर उतारा है और उनकी जरूरतों को सीधे शब्दों में सामने रखा है। वहीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बच्चों की पातियां मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पाती के माध्यम से लोगों की भावनाओं से जुड़ते हैं और अब बच्चों की आवाज भी इसी माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मां सरस्वती से बच्चों की कलम और कागज से जुड़ी यह परंपरा हमेशा कायम रहने की प्रार्थना की।कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पातियां पढ़कर उन्हें भी प्रेरणा मिली कि बच्चों को स्क्रीन से हटाकर पत्र लेखन की ओर जोड़ा जाए, ताकि उनकी रचनात्मकता, संस्कार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे, जिससे बच्चे स्क्रीन से दूर रहकर अपनी भावनाओं को कलम के
जरिए व्यक्त कर सकें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।