Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ के स्कूल में अव्यवस्थाएं, एक कमरे में 9 कक्षाएं: ग्रामीणों का आरोप, बाउंड्रीवाल टूटी; गंदगी और जलभराव की समस्या

19 Aug 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260819 050356 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित ग्राम नावली के सिविलियन विद्यालय में गंभीर अव्यवस्थाओं का आरोप लगा है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में गंदगी, शिक्षण कक्षों की कमी और अन्य सुविधाओं के अभाव पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का दावा है कि कक्षा एक से नौ तक के छात्रों को एक ही छोटे कमरे में पढ़ाया जा रहा है, जहाँ कार्यालय संबंधी कार्य भी होते हैं।

Screenshot 20260819 050225 Gallery

ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे निर्माण के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई थी, जिसका पुनर्निर्माण कई महीनों से नहीं हुआ है। हाईवे की ऊँचाई बढ़ने के कारण विद्यालय परिसर सड़क से नीचे हो गया है। बारिश में सड़क का पानी और गंदगी परिसर में जमा हो जाती है। बाउंड्रीवाल न होने से आवारा पशु भी स्कूल में घुसकर गंदगी फैलाते हैंजलभराव के कारण विद्यालय की दीवारें और छत भी जर्जर हो रही हैं। भीषण गर्मी में एक ही कमरे में बड़ी संख्या में बच्चों के बैठने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विद्यालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका तूलिका माहेश्वरी ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी ने फिलहाल एक वैकल्पिक कक्षा उपलब्ध कराई है, जिसका उपयोग शिक्षण और कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए किया जा रहा है। विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा और परिसर को व्यवस्थित किया जाएगा। भवन निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

Screenshot 20260819 050330 Gallery

इस बीच, विद्यालय की अव्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सफाई और निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने विद्यालय में स्थायी साफ-सफाई, सुरक्षा और पर्याप्त शिक्षण कक्षों की व्यवस्था सनिश्रित करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!