Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराऊ पीएनबी बैंक घटना दो टप्पेबाज महिलाओं ने बैंक के बाहर एक महिला के बैग से उडाए 14 हजार रुपए

19 Aug 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260819 070843 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ ।पंत चौराहे के पास पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी से 14 हजार रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला के बैग से दिनदहाड़े दो टप्पे बाज महिलाओं ने बैग की चैन खोलकर 14 हजार रुपए पार कर लिए। मंगलवार दोपहर को अज्ञात दो महिलाओं और एक पुरुष ने मिलकर महिला को निशाना बनाया। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

Screenshot 20260819 070906 Gallery

जानकारी के अनुसार हसायन क्षेत्र के ग्राम शीतलवाड़ा निवासी सावित्री देवी दोपहर को जीटी रोड स्थित पीएनबी बैंक से 14 हजार रुपये निकालकर अपने बैग में रखकर स्कूटी से घर जाने लगी। बैंक के अंदर से ही दो महिलाएं और एक पुरुष उन पर लगातार नजर रखे हुए थे और उनके पीछे-पीछे बैंक से बाहर तक आए।

Screenshot 20260819 070959 Gallery

महिला जैसे ही बैंक के गेट के बाहर पहुंचीं, शातिरों ने उनकी स्कूटी को फंसाने के लिए आगे एक बाइक लगा दी। जब महिला स्कूटी निकालने का प्रयास कर रही थीं, तभी एक महिला पीछे से आई और उनके कंधे पर लटके बैग की चेन खोल दी। महिला ने जैसे-तैसे स्कूटी घुमाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो दूसरी महिला और पुरुष ने मौका पाकर बैग में हाथ डालकर 14 हजार रुपये निकाल लिए।

 

कुछ दूर जाने के बाद सावित्री देवी की नजर अपने बैग की खुली चेन पर पड़ी। उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें से रुपये गायब थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत बैंक वापस पहुंचीं और मैनेजर को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो महिलाएं और एक पुरुष महिला पर नजर रखते हुए साफ दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!