महाराष्ट्र: SIR की प्रक्रिया पूरी, 2.07 करोड़ मतदाता अपात्र घोषित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
महाराष्ट्र में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा यानी SIR का चरण पूरा हो गया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के कुल 9.78 करोड़ मतदाताओं में से 2.07 करोड़ मतदाता अपात्र पाए गए हैं। यह कुल मतदाताओं का 21.15% है।
अपात्र होने के मुख्य कारण
– स्थायी रूप से पलायन : 76.80 लाख
– अनुपस्थित/पता नहीं मिला : 75.52 लाख
– मृत : 34.81 लाख
– दूसरी जगह नाम या डुप्लिकेट : 17.63 लाख
– अन्य कारण : 2.23 लाख
आगे की प्रक्रिया
1. प्रारूप सूची : 24 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
2. दावा-आपत्ति: मतदाताओं को नाम जोड़ने, सुधार या हटाने के लिए 1 महीने का समय मिलेगा। इसके लिए फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 भरे जा सकते हैं।
3. अंतिम सूची : अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।
आयोग ने कहा कि 30 जून से 17 अगस्त तक BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म जमा किए गए। असंकलित मतदाताओं की अस्थायी सूची संबंधित जिलाधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
चेतावनी: गलत जानकारी देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत 1 साल तक जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।