Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पितृपक्ष मेला -2026की तैयारियों को लेकर डीएम ने वैतरणी, ब्रह्मसत एवं अक्षयवट वेदी स्थल का किया निरीक्षण l

19 Aug 2026, 10:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260819 WA0158

*पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने वैतरणी, ब्रह्मसत एवं अक्षयवट वेदी स्थल का किया निरीक्षण*

गया, 19 अगस्त 2026, पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने आज वैतरणी तालाब, ब्रह्मसत वेदी स्थल एवं अक्षयवट वेदी स्थल का निरीक्षण किया। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*वैतरणी तालाब:*
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तालाब में पानी काफी गहरा है। जिला पदाधिकारी ने तालाब के चारों ओर लगभग 3 फीट पानी के बाद बैरिकेडिंग कराने तथा बैरिकेडिंग के ऊपर लाल झंडे लगाने का निर्देश दिया, ताकि तीर्थयात्री गहरे पानी में न जा सकें। उन्होंने तालाब की सीढ़ियों पर जमी काई की सफाई, पानी की स्वच्छता, घाट पर टूटे टाइल्स की मरम्मत, चेंजिंग रूम एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। खराब लाइटों को ठीक कराने तथा घाट के खाली स्थान पर टेंट-पंडाल लगाने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को सभी घाटों पर साफ-सफाई की बेहतर एवं नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*ब्रह्मसत वेदी स्थल:*
ब्रह्मसत वेदी स्थल के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बंद पड़े लाइट एंड साउंड प्रोजेक्ट को शीघ्र फंक्शनल कराने का निर्देश दिया, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान गया की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता, पिंडदान की महत्ता तथा भगवान विष्णु से संबंधित कथाओं का प्रसारण किया जा सके।
उन्होंने संवास सदन के भवन में पर्याप्त रोशनी, बिजली, पानी, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ब्रह्मसत वेदी स्थल सहित अन्य वेदी स्थलों के समीप नालों के टूटे ढक्कनों को दुरुस्त कराने तथा जिन स्थानों पर जलजमाव की समस्या है, वहां आवश्यक कार्रवाई कर रास्तों को सुगम बनाने का निर्देश दिया।

*अक्षयवट वेदी स्थल:*
अक्षयवट वेदी स्थल के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रास्तों को समतल कराने तथा नालियों के टूटे ढक्कनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वेदी स्थल की रंगाई-पुताई एवं शौचालयों की समुचित साफ-सफाई कराने को कहा गया।
रुक्मिणी तालाब में जमा गाद की सफाई, तालाब के पानी की स्वच्छता एवं बेसिक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वेदी स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट-पंडाल लगाने को भी कहा गया।
अक्षयवट वेदी स्थल स्थित संवास सदन में साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, लाइट एवं पंखे सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं मेला प्रारंभ होने से पूर्व दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!