Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल निगम की नई पाइपलाइन शुरू होने से पहले लीकःहाथरस सिकंदराराऊ में सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों को परेशानी

20 Aug 2026, 10:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

हाथरस सिकंदराराऊ में जल निगम द्वारा बिछाई गई करोड़ों रुपये की नई पानी की पाइपलाइन शुरू होने से पहले ही लीक हो गई है। जगह-जगह हो रहे लीकेज के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Screenshot 20260819 211612 Dainik Bhaskar

बुधवार को मुरली मनोहर मैरिज होम के सामने मुख्य सड़क के नीचे से अचानक पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर फैल गया, जिससे जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। पैदल राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Screenshot 20260820 053506 Gallery

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस स्थान पर लीकेज की समस्या अक्सर बनी रहती है। उनका कहना है कि जल निगम के अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नगरवासियों ने पाइपलाइन की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

Screenshot 20260820 053438 Gallery

लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले ही पूरे कस्बे में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया था। निर्माण कार्य के बाद सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की गई, जिससे वे पहले से ही गड्डों में बदल गई हैं। अब आए दिन हो रहे पाइपलाइन लीकेज ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा जनता ने चिंता व्यक्त की है कि जब अभी पानी की आपूर्ति पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, तब यह स्थिति है। ऐसे में जब घर-घर हाई प्रेशर से पानी की आपूर्ति शुरू होगी, तब यह पाइपलाइन कितना दबाव झेल पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच कराने, लीकेज को तुरंत ठीक करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Screenshot 20260820 053516 Gallery

नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने बताया कि संबंधित विभाग को समस्या के बारे में सूचित कर दिया गया है ताकि इसे जल्द दूर किया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!