A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस में 1 घंटे की बारिश से भीषण जलभरावः गली-मोहल्लों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, सामान्य दिनचर्या प्रभावित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस शहर में बुधवार शाम 4:30 से 5:30 बजे तक करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के अधिकांश गली-मोहल्लों और बाजारों में भीषण जलभराव हो गया। कई जगहों पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कुछ मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया।
तेज बारिश के चलते नाले-नालियां उफनकर सड़कों पर आ गए। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश और जलभराव से बचने के लिए परेशान नजर आए। कोतवाली सदर समेत कुछ अन्य सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। जलभराव के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
देखें, 3 तस्वीरें….उमस भरी गर्मी से मिली राहत

तेज बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पिछले साल से कम हुई बारिश
आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इस अवधि तक 515 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 325 एमएम बारिश हुई है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बारिश कम हुई है। हालांकि, बुधवार की तेज बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति ने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े
कर दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।