A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 109 गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के लगभग एसपी ने इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।यह कार्रवाई सर्विलांस सेल हाथरस और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा/गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम को बरामदगी के निर्देश दिए थे। एएसपी रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में टीमों ने अथक प्रयास से यह सफलता हासिल की। पुलिस कार्यालय में एक कार्यक्रम में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हाथरस पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीमों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कुल 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





