A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस पुलिस ने 109 मोबाइल किए बरामदः 30 लाख रुपए की कीमत के फोन मालिकों को सौंपे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 109 गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के लगभग एसपी ने इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।यह कार्रवाई सर्विलांस सेल हाथरस और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा/गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम को बरामदगी के निर्देश दिए थे। एएसपी रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में टीमों ने अथक प्रयास से यह सफलता हासिल की। पुलिस कार्यालय में एक कार्यक्रम में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हाथरस पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीमों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कुल 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।