Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निचलौल तहसील क्षेत्र के दमकी में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा

20 Aug 2026, 08:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1787193505068 FB IMG 1787193511935

निचलौल/महराजगंज

महराजगंज सड़क हादसे के बाद सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्का जाम

महराजगंज: निचलौल तहसील क्षेत्र के दमकी में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित लोगों ने महराजगंज-निचलौल मार्ग पर बरोहिया के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतकों के परिजन पीड़ित परिवारों के लिए उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात बाइक सवार चार युवक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए थे। हादसा इतना भीषण था कि चारों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, गुरुवार को पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

सड़क जाम होने से महराजगंज-निचलौल मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि मृतक परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और क्षतिपूर्ति दी जाए, ताकि हादसे में अपने जवान बेटों को खो चुके परिवारों को कुछ राहत मिल सके।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

चार युवकों की एक साथ मौत से इलाके में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम समाप्त कराने और यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!