पुनर्वास योजना से संतुष्ट केंदुआडीह के 170 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट होने को तैयार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विस्थापितों को मिलेंगे 2 क्वार्टर, ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायताk
केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास योजना से संतुष्ट होकर बेलगड़िया शिफ्ट होने को तैयार हो गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के निवासियों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने के लिए आज केंदुआडीह वीटीसी में आयोजित बैठक के दौरान जेआरडीए और बीसीसीएल के अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों के साथ पुनर्वास योजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
जिसमें प्रत्येक विस्थापित परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में 2 क्वार्टर आवंटित करने, शिफ्टिंग के दौरान परिवारों को तुरंत शिफ्टिंग भत्ता ₹50,000, किराया भत्ता ₹50,000 और आजीविका सहायता ₹50,000 सहित ₹1.5 लाख देने के बारे में बताया गया। साथ में उन्हें बताया गया कि पुनर्वास के 6 महीने पूरे होने के बाद ₹1 लाख की शेष राशि का भुगतान सहित कुल सहायता राशि ₹2.50 लाख तय की गई है।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेलगड़िया में मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान जैसी मूलभूत धार्मिक व सामाजिक सुविधाओं की मांग रखी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टाउनशिप में वर्तमान में 1 मस्जिद पहले से मौजूद है। ग्रामीणों की मांग पर विचार करते हुए जेआरडीए द्वारा आगे अतिरिक्त मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान के निर्माण पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
अधिकारियों के आश्वासनों और पुनर्वास पैकेज की शर्तों पर स्थानीय निवासियों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया और बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट होने के लिए राजी हो गए।
बैठक में बीसीसीएल पुटकी बलिहारी के सीनियर मैनेजर सतीश कुमार गुप्ता एवं असिस्टेंट मैनेजर (आर एंड आर) पावन वत्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।