Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र के डॉ. बृजेश महादेव को ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड

20 Aug 2026, 08:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260820 WA0007

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सोनभद्र के डॉ. बृजेश कुमार सिंह ‘महादेव’ को ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के कालिंदी ऑडिटोरियम में भव्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाकर मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह में 15 देशों के करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।IMG 20260820 WA0007
भरहरी गांव से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले डॉ. बृजेश महादेव वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां में वरिष्ठ शिक्षक और ब्लॉक स्काउट मास्टर के रूप में कार्यरत हैं। विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।
डॉ. महादेव साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह एक दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं और विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक पत्रिकाओं के संपादन से जुड़े हैं। उनकी रचनाओं में शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय प्रमुखता से शामिल रहते हैं।
उन्हें इससे पहले एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर्स अवार्ड और राज्य आईसीटी अवार्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित उनके ‘हरियाली आंदोलन’ के माध्यम से लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। आंदोलन का संदेश ‘जहां है हरियाली, वहां है खुशहाली’ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है।
भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। लोगों का कहना है कि डॉ. महादेव की उपलब्धि ने सोनभद्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
औड़िहार-वाराणसी सिटी रूट पर बिछेगा तीसरा रेलवे ट्रैक: 497 करोड़ की परियोजना में तेजी, तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
Ghazipur29 Sep

औड़िहार-वाराणसी सिटी रूट पर बिछेगा तीसरा रेलवे ट्रैक: 497 करोड़ की परियोजना में तेजी, तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

विस्तृत समाचार रिपोर्ट गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन से वाराणसी सिटी के बीच रेल यातायात को सुगम और तेज बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!