देहरादून। ऋषिकेश देहरादून के बीच डोईवाला में बुधवार हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को डोईवाला के नजदीक स्थित मणिमाई मन्दिर के पास एक पिकअप वाहन और इको कार की टक्कर हो गई। हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक देहरादून की ओर से आ रहे पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल गया और वह अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया इसी बीच पीछे से आ रही इको वैन कार सं0- एच0आर0-12-ए-8730 पिकअप वाहन से जा टकराई। हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दोनों वाहनों में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सूचना पर डोईवाला व हर्रावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया गया। हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान नरेश पुत्र महावीर व विनोद निवासी रेलवे रोड रोहतक हरियाणा व घायलों में विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा, 35 वर्ष व विक्की पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश की ही पहचान पुलिस कर पाई है जबकि हादसे का शिकार हुए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है






