Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजय राघव गढ़ में हुई संदिग्धों की चेकिंग

20 Aug 2026, 07:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

कटनी

श्रीमान एसडीओपी महोदय विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धारवे जी के नेतृत्व में आज थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों की चेकिंग का अभियान चलाया गया।

 

IMG 20260819 WA0202 IMG 20260819 WA0201

एसडीओपी महोदय एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आज दलबल के साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से होटल ढाबे और यहां वहां खड़े लोगों को चेक किया साथ ही पैदल पेट्रोलिंग भी की। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से निकले थाना प्रभारी ने बाजार में अवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया एवं व्यापारियों को अव्यवस्था न फैलाने के लिए जागरूक रहने को कहा।

आपको बता दें कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अमन चैन कायम रखने के लिए विशेष निर्देश प्रदान किए गए हैं। एसपी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य जी के मार्गदर्शन में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र का जायजा लेने के लिए थाने के स्टाफ को साथ में लेकर पैदल पेट्रोलिंग की गई।

 

इस दौरान सुनसान क्षेत्र में अनायास खड़े पाए गए आवारा तत्वों को फटकार लगाते हुए उनसे वहां मौजूद होने का कारण पूछा गया। साथ ही होटल ढाबे और आने जाने के ऐसे स्थान जहां पर संदिग्धों के मूवमेंट की सूचनाए मिलती रहती हैं उन स्थानों पर अचानक पुलिस दल के द्वारा चेकिंग की गई।

 

थाना प्रभारी श्री चौबे ने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के द्वारा क्षेत्र के गुंडे बदमाशों के ऊपर विशेष निगाह रखी जा रही है। सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!