A2Z सभी खबर सभी जिले की
मकवाणा साहेब के मार्गदर्शन में LCB की सफलता, भुज की घरफोड़ चोरी का भेद खुला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



रिपोर्ट। धरकास मोखा। कच्छ
भुज: भुज शहर ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुए घरफोड़ चोरी के अनसुलझे मामले का पश्चिम कच्छ लोकल क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
PI ए.एम. मकवाणा साहेब, PSI जे.बी. जादव साहेब एवं PSI एम.एच. शिणोल साहेब के मार्गदर्शन में LCB की टीम चोरी के मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आशापुरा नगर क्षेत्र में जांच की गई, जहां सुनील कैलाश वाघरी, आनंद मुकेशभाई देवीपूजक और राहुल मुकेशभाई देवीपूजक मिले।
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने भुज शहर में बंद मकान में हुई घरफोड़ चोरी में शामिल होने की बात कबूल की बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है।
मामले में राहुल पटणी, निवासी वडोदरा को पकड़ना बाकी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भुज शहर ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई में ASI वीरेंद्रसिंह जाडेजा, सुरेंद्रसिंह झाला, सुनीलभाई सोलंकी, अश्विनभाई सोलंकी तथा HC रणजीतसिंह जाडेजा, जयदेवसिंह जाडेजा, राजेंद्रसिंह राठौड़, दिव्यराजसिंह जाडेजा और विक्रमसिंह गोहिल की टीम शामिल रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।