A2Z सभी खबर सभी जिले की
अलवर का अग्निवीर समुद्र गुर्जर अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से लापता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अलवर का अग्निवीर समुद्र गुर्जर अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से लापता
#अलवर। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में बादल फटने से अलवर के केसरपुर गांव निवासी अग्निवीर समुद्र लापता हो गए हैं। 14 अगस्त को भूस्खलन और बाढ़ में सेना के सात जवान लापता हो गए थे। इनमें दो जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि अग्निवीर समुद्र गुर्जर अभी लापता हैं। घटना की सूचना के बाद से मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अग्निवीर समुद्र गुर्जर (24) दो बहनों के इकलौते भाई हैं, अभी शादी नहीं हुई है। समुद्र के पिता किसान हैं। वह रक्षाबंधन से पहले छुट्टी लेकर घर आने वाला थे, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। लापता अग्नीवीर के पिता बदली गुर्जर ने बताया कि समुद्र से मेरी आखिरी बार 10 अगस्त को बात हुई थी। वह मई में छुट्टी पर घर आया था और करीब 10 दिन बाद ही ड्यूटी पर लौट गया। पिता ने बताया कि समुद्र ने कहा था कि वह कुछ दिन में छुट्टी लेकर घर आएगा और मेरे पैरों में दर्द का ऑपरेशन करवाएगा। अरुणाचल प्रदेश से सेना ने 14 अगस्त को फोन करके बताया कि क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है और समुद्र लापता है। इसके बाद हम लोग अलवर के इटाराणा स्थित सेना कार्यालय गए। घटना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली, लेकिन अभी तक समुद्र का पता नहीं चल पाया है। पड़ोसी भरत ने बताया कि समुद्र के लापता होने की खबर के बाद से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। पिता अपने इकलौते बेटे को याद कर बार-बार रो रहे हैं। समुद्र के पिता खेती-किसानी करते हैं। अरुणाचल प्रदेश के अनिनी क्षेत्र के पशुपानी इलाके में 14 अगस्त 2026 की शाम करीब 4-45 बजे बादल फटा था। इस आपदा के कारण भयानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सेना के कई जवान लापता हो ग
ए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।