A2Z सभी खबर सभी जिले की
तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत वाहन चालक वाहन सहित फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कटनी
स्लिमना बाद थाना अंतर्गत छपरा बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी धूरी निवासी सुकबरिया बाई कुशवाहा अपने बेटे शनि कुमार के साथ ग्राम छपरा स्थित प्रेम ढाबा पहुंची थीं। वहां मजदूरी कर रहे उनके पति से पैसे लेने के बाद दोनों पैदल अपने गांव बंधी धूरी लौट रहे थे। इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजे छपरा हाईवे रोड स्थित बस स्टैंड के पास जबलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात फोर व्हीलर कार के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुकबरिया बाई को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत कटनी की ओर भाग निकला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना की जानकारी बेटे शनि कुमार ने अपने पिता को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल-112 की मदद से घायल सुकबरिया बाई को शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना को महिला के बेटे शनि कुमार ने अपनी आंखों से देखा। परिजनों ने रजनीश बंसल एवं स्वप्निल बंसल को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए हादसे में शामिल वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।