Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू करने के दिये निर्देश

22 Aug 2026, 02:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260821 WA0184

कटनी

-नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को निगम के लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं तथा उनकी प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए।

 

*भूमि पूजन के बाद प्रारंभ हुए विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी*

 

महापौर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है, उनकी स्थिति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि कितने कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कितने कार्य प्रगतिरत हैं तथा कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। ऐसे सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से नागरिकों को असुविधा होती है, इसलिए कार्य प्रारंभ करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।

चल रहे निर्माण कार्यों की भी हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में चल रहे एवं निर्माणाधीन बड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने कार्यवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्धारित समय में पूर्ण होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण होना भी आवश्यक है।

सेल्फी प्वाइंट के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं पूर्ण

 

IMG 20260821 WA0185

महापौर ने नगर में बरगवां स्थित सेल्फी प्वाइंट संबंधित विकास कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेल्फी प्वाइंट डेवलपमेंट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि नगर में आकर्षक एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थलों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के निर्माण के साथ-साथ उनकी सुंदरता, आकर्षक डिजाइन एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे नागरिकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें।

मुख्य मार्गों के विकास के प्रस्ताव पूर्व से तैयार करने के निर्देश

महापौर ने नगर के प्रमुख एवं मुख्य मार्गों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनें, उस समय प्रस्ताव एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के कारण कार्यों में देरी न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारी अभी से आवश्यक सर्वे, प्रस्ताव एवं अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि बारिश उपरांत मुख्य मार्गों के विकास एवं सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा सकें।

डिवाइडर एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर

बैठक में नगर के प्रमुख डिवाइडरों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्ययोजना अनुसार डिवाइडरों, चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर हरियाली, आकर्षक संरचनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से नगर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ नगर की बेहतर पहचान स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों सभी कार्य

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक समन्वय स्थापित कर गति लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों को समय पर मिले विकास कार्यों का लाभ

महापौर श्रीमति सूरी ने बैठक में कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक के दौरान सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्रीय उयांत्रियों तथा लिपिको की मौजूदगी रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!