मारवाड़ी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आभा कुमारी की दो पुस्तकें प्रकाशित, झारखंड का बढ़ाया गौरव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। मारवाड़ी कॉलेज, रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच की वरीय संरक्षक डॉ. आभा कुमारी की वाणिज्य विषय से संबंधित दो पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

डॉ. आभा कुमारी द्वारा लिखित पुस्तकों में ‘फाइनेंशियल अकाउंटिंग’ और ‘बिजनेस मैथ’ शामिल हैं। दोनों पुस्तकें विश्वविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताई गई हैं। पुस्तकों का प्रकाशन आगरा के वाणिज्य विषय के प्रतिष्ठित प्रकाशक द्वारा किया गया है।

शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धि के साथ डॉ. आभा कुमारी को सामाजिक संस्था क्राउंड लायंस का वरीय संरक्षक तथा विक्की परिवार का कोषाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है।
छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि डॉ. आभा कुमारी शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज को भी लाभ मिल रहा है।
इस उपलब्धि पर लेखिका, मोटिवेटर एवं मनोविज्ञान पीजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीता कुमारी, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विक्की झारखंड प्रदेश के पीआरओ शिव किशोर शर्मा, क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा, चटकपुर पंचायत की उप मुखिया नमिता देवी, कपिल फाउंडेशन के सचिव गगन कुमार, सचिव बीनू शर्मा, संरक्षक कुमारी शीला, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा उर्फ राजू सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ. आभा कुमारी को उनके आवासीय कार्यालय में पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिव किशोर शर्मा ने कहा कि डॉ. आभा कुमारी की यह उपलब्धि विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।