Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली में आज विद्यार्थी परिषद के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके दायित्वों एवं पद की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतर्गत अंशु एवं चेतना कक्षा बारहवीं को विद्यालय कप्तान, मोक्ष एवं रिया, कक्षा ग्यारहवीं को विद्यालय उप-कप्तान तथा ध्रुव सेन एवं महक, कक्षा बारहवीं को विद्यालय खेल कप्तान के रूप में चुना गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री महेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री बीर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री बीर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सहयोग एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक श्री निसार अहमद ने किया। समारोह के अंत में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके पद की गरिमा एवं जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

21 Aug 2026, 06:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली में आज विद्यार्थी परिषद के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके दायित्वों एवं पद की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

समारोह के अंतर्गत अंशु एवं चेतना कक्षा बारहवीं को विद्यालय कप्तान, मोक्ष एवं रिया, कक्षा ग्यारहवीं को विद्यालय उप-कप्तान तथा ध्रुव सेन एवं महक, कक्षा बारहवीं को विद्यालय खेल कप्तान के रूप में चुना गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री महेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री बीर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री बीर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सहयोग एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनिर्वाचित परिषद के सदस्यों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक श्री निसार अहमद ने किया। समारोह के अंत में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके पद की गरिमा एवं जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।

 

समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!