Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बकरी बांधते समय महिला को सर्प ने डसा, झाड़फूंक में बीता अहम समय

21 Aug 2026, 08:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260821 WA0071

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोन थाना क्षेत्र के गिद्धिया गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बकरियां बांधने गई 50 वर्षीय महिला को अज्ञात जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय झाड़फूंक का सहारा लिया। घंटों बीतने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।IMG 20260821 WA0071
जानकारी के अनुसार गिद्धिया गांव निवासी रीहाना (50) पत्नी सरलत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर बकरियों को बांध रही थीं। इसी दौरान उनके दाहिने पैर में अचानक किसी अज्ञात सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक कराने लगे।
बताया गया कि कई घंटे तक झाड़फूंक के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि धीरे-धीरे उसकी स्थिति चिंताजनक होती चली गई। इसके बाद परिजन निजी साधन से महिला को शाम करीब साढ़े चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला को तत्काल उपचार और निगरानी में लिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार के दौरान उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सर्पदंश में झाड़फूंक पड़ सकती है भारी
सर्पदंश की घटना के बाद समय पर अस्पताल न पहुंचना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में झाड़फूंक के चक्कर में महत्वपूर्ण समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से भी चिकित्सकीय उपचार को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
औड़िहार-वाराणसी सिटी रूट पर बिछेगा तीसरा रेलवे ट्रैक: 497 करोड़ की परियोजना में तेजी, तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
Ghazipur29 Sep

औड़िहार-वाराणसी सिटी रूट पर बिछेगा तीसरा रेलवे ट्रैक: 497 करोड़ की परियोजना में तेजी, तीन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

विस्तृत समाचार रिपोर्ट गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन से वाराणसी सिटी के बीच रेल यातायात को सुगम और तेज बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!