Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निकाय चुनाव को लेकर ईआरओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

22 Aug 2026, 02:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

निकाय चुनाव को लेकर ईआरओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण03 01 1 2 02

तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविरों में दिखा उत्साह

पाली, 21 अगस्त। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट विमलेन्द्र सिंह राणावत ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ईआरओ राणावत ने कृषि उपज मंडी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, उप निदेशक आयुर्वेदिक कार्यालय, बांगड़ धर्मशाला, बांगड़ स्कूल, महात्मा गांधी विद्यालय पुनायता, श्रीमती चीमा बाई संचेती विद्यालय, राजकीय विधि महाविद्यालय, मंडिया, मंडली, जलदाय विभाग कार्यालय सहित निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर दिखा उत्साह
ईआरओ राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित आवश्यक संशोधन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में नए मतदाताओं के साथ ही पात्र नागरिकों में भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वाएं तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन करवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान में भागीदारी करना जरूरी है।

व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के दौरान ईआरओ ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस अवसर पर मीठालाल चांवरिया, दिलदार बख्श, देवीलाल मालवीय, सुभाष परमार, भगवानदास बाबानी, पंकज पंवार, वीरभद्र सिंह राठौड़, दिलीप गोदारा, ओमप्रकाश भाटी, नेमीचंद मंडिया सहित संबंधित अधिकारी, कार्मिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!