A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस में इंसानियत शर्मशार, बाइक सवार दूधिया ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, घायल मजदूर अंधेरे में पड़ा रहा रोड किनारे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र में पुरदिलनगर रोड स्थित नगला उदैया के निकट गुरुवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हसायन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दूधिया ने मजदूर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी इंसानियत को शर्मशार करते हुए बाइक सवार घायल मजदूर को सुनसान सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानिए पूरा मामला क्या है? हाथरस
बताया गया है कि इंद्रनगर सिकतरा निवासी पूरन सिंह प्रजापति पुत्र श्रीपाल सिंह प्रजापति रोजाना की तरह गुरुवार को मजदूरी करने के लिए सिकंदराराऊ गए थे। दिनभर मजदूरी करने के बाद देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुरदिलनगर रोड पर नगला उदैया के निकट पहुंचे, तभी सामने से हसायन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार दूधिया ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरन सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार दूधिया कथित तौर पर घायल पूरन सिंह को सड़क किनारे पड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुनसान सड़क पर घायल मजदूर काफी देर तक मदद का इंतजार करता रहा।इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ बाइक सवार राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े घायल पूरन सिंह पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूरन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।