Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री ने उद्यमशाला योजना “चौपाल 2026” का किया शुभारंभ;उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

22 Aug 2026, 02:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता 

बाहादराबाद हरिद्वार

                    (उत्तराखंड)

IMG 04812df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 18

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है।

उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है। कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा गया।
           
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान एवं सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), REAP तथा ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है और IEC वैन इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपने उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, उद्यम रजिस्ट्रेशन, फूड लाइसेंस, ट्रेडमार्क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है तथा 4,000 से अधिक लोगों का नामांकन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को योजना से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
          
इस अवसर पर एलडीएम दिनेश गुप्ता, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, इंक्यूबेशन मैनेजर योगेंद्र सिंह, बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, MUY प्रतिनिधि सूरज रतूड़ी, डीटीई, एनआरएलएम, काम सिंह, प्रकाश बिष्ट, REAP परियोजना, उद्योग विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!