रसूलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता: ‘सिद्ध बाबा’ बनकर ठगी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम

कानपुर देहात:
रसूलाबाद
थाना पुलिस ने चोरी, छीना-झपटी, धोखाधड़ी और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
फायरिंग कर भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
मुकबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रामपुर से नरास पास जाने वाले मार्ग पर चेकिंग लगा रखी थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए शाहरुख और शमीर को दबोच लिया, जबकि हुसैन (निवासी बैदा, थाना घाटमपुर) मौके से भाग निकला।
मोडस ऑपरेंडी: कैसे करते थे ठगी?
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने फरार साथी हुसैन के साथ मिलकर ‘सिद्ध बाबा’ बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
हुसैन आगे-आगे चलता था और लोगों को झांसा देता था कि हरिद्वार से सिद्ध बाबा आए हैं।
पीछे से शाहरुख और शमीर पहुंचकर तंत्र-मंत्र और अनहोनी का डर दिखाकर महिलाओं से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ठग लेते थे।
बरामदगी का विवरण
शाहरुख से बरामदगी:
1 तमंचा (315 बोर)
2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस
1 बाला, 1 बाली, चैन का टुकड़ा
₹5,000 नकद
टीवीएस सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल
शमीर से बरामदगी:
1 तमंचा (315 बोर)
2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस
3 बाला, चैन का टुकड़ा, तोड़िया
₹6,000 नकद
सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP 77 AB 2071)
अन्य सामान: 2 माला, लॉकेट, पंजा, चंदनुमा, 8 चूड़ीनुमा आभूषण व मोर पंख का झाड़ू।
दर्जनों मुकदमों में थे वांछित
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। शाहरुख के खिलाफ अकबरपुर, डेरापुर, रसूलहाबाद, मंगलपुर, सिकंदरा और अछल्दा थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शमीर के खिलाफ 7 मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपियों ने कानपुर देहात के अलावा मुजफ्फरपुर, औरैया आदि जनपदों में भी ठगी की घटनाएं कबूल की हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, निरीक्षक अपराध राजपाल सिंह, उ.नि. राम सिंह, उ.नि. रामकृष्ण मिश्र, हे.कां. कुलदीप सिंह, का. अजयपाल, का. विनोद पूरी और रि.का. विजय आदि की भूमिका सराहनीय रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




