Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चीनी मिलें इथेनॉल की ओर मुड़ीं, त्योहारों से पहले चीनी 72 रुपये किलो पहुंची; 10 साल बाद आयात की नौबत

22 Aug 2026, 08:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260822 075703 278

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

नया गन्ना पेराई सीजन शुरू होने में अभी 2 महीने बाकी हैं, लेकिन देश में चीनी की संभावित किल्लत का संकट गहराने लगा है। पिछले 3 दिनों में खुदरा बाजार में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं और अब भाव 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

 

त्योहारी सीजन में दाम बढ़ने से मिठाई, पेड़ा, लड्डू समेत सभी मीठे उत्पादों के दाम बढ़ने तय हैं।

 

क्यों बढ़े दाम? पूर्व गन्ना आयुक्त ने बताई वजह

महाराष्ट्र के पूर्व शुगर कमिश्नर और IAS अधिकारी *शेखर गायकवाड़* ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि दाम बढ़ने की मुख्य वजह चीनी मिलों का इथेनॉल उत्पादन की ओर मुड़ना है।

 

उन्होंने कहा, “ईंधन के बढ़ते दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने इथेनॉल उत्पादन को प्राथमिकता दी है। इसलिए चीनी मिलें चीनी का उत्पादन कम करके इथेनॉल बनाने लगी हैं। पिछले कुछ सालों में इसी वजह से चीनी का उत्पादन लगातार घटा है।”

 

आंकड़ों में समझें संकट

– भारत की सालाना चीनी की जरूरत: 280 लाख मीट्रिक टन

– इस साल अनुमानित उत्पादन था: 320 लाख मीट्रिक टन, लेकिन उत्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ।

पिछले साल उत्पादन: 258 लाख टन

– इस साल अब तक उत्पादन: *276 लाख टन* (जरूरत से 4 लाख टन कम)

 

अक्टूबर से शुरू होने वाले नए गन्ना सीजन में कितना उत्पादन होगा, इसका सरकारी अनुमान अभी आना बाकी है, लेकिन एल नीनो और खराब मौसम के कारण उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद कम है।

 

10 साल बाद चीनी आयात करेगा भारत

विशेषज्ञों के मुताबिक, केंद्र सरकार के इथेनॉल पॉलिसी के कारण देश में 10 साल बाद पहली बार चीनी आयात करने की नौबत आ गई है, जिससे आने वाले महीनों में कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!