Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारनौल में मल्टी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक हब (IMLH) के निर्माण से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विकास के द्वार खोलें-गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच*

22 Aug 2026, 09:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*नारनौल में मल्टी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक हब (IMLH) के निर्माण से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विकास के द्वार खोलें-गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच*

 

*लॉजिस्टिक हब के साथ 100 एकड़ जमीन में एचएसआईडीसी का एक सैक्टर छोटे उद्योगों के लिए बनाने की भी घोषणा करें मुख्यमंत्री जी-गोपाल शरण गर्ग*Screenshot 20260822 185411 WhatsApp

 

(नारनौल 22 अगस्त) नारनौल के समीप निजामपुर क्षेत्र में बन रहा हरियाणा इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (IMLH) को क्षेत्र के विकास की दिशा बदलने वाली परियोजना माना जा रहा है। लगभग 886 एकड़ में विकसित हो रहे, इस लॉजिस्टिक हब के पहले 408 एकड़ के चरण का शुभारंभ 23 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह जी सैनी द्वारा मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किए जाने की तैयारी है। इस लॉजिस्टिक हब के शुभारंभ से समूचे अहिरवाल क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुल जाएंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि नारनौल के समीप बन रहे इस लॉजिस्टिक हब के निर्माण से महेंद्रगढ़ जिला भी उद्योगों के मामले में भारत के मानचित्र पर प्रदर्शित होगा। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक हब के वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) और नेशनल हाईवे 148-बी नेशनल हाईवे-11 व नेशनल हाईवे 152-डी से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के कारण नारनौल की यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर के माल परिवहन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने के बाद स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे यहां करीब 20 हजार रोजगार सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को अन्य छोटे उद्योग लगाने व उनके व्यापार में इस परियोजना के शुरू होने से काफी इजाफा होगा।

*लॉजिस्टिक हब के साथ 100 एकड़ क्षेत्र में एचएसआईडीसी का छोटे उद्योगों के लिए एक सेक्टर बनाया जाए-गोपाल शरण गर्ग*

श्री गोपाल शरण गर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह जी सैनी का नारनौल आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिला महेंद्रगढ़ में खोली गई इस परियोजना से पूरे अहीरवाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से 100 एकड़ जमीन में एक एचएसआईडीसी का सेक्टर बनाने की भी मांग करते हुए कहा कि 23 अगस्त को नारनौल आगमन पर वे इसकी घोषणा करें तथा लॉजिस्टिक हब में बड़े उद्योगों को यहां खोलने के लिए बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित करें तथा उनके बाय प्रोडक्ट्स के लिए एचएसआईडीसी का सेक्टर बनाकर उसमें छोटे-छोटे प्लांट लगाने के लिए व्यापारियों को मौका दें, जिससे कि क्षेत्र में युवाओं को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं इस क्षेत्र के किसान, मजदूर और व्यापारियों को भी लॉजिस्टिक हब से अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में भी नारनौल के ऐतिहासिक जल महल को पानी से भराकर एक सुंदर पर्यटक स्थल बनाने, ऐतिहासिक ढ़ोसी पर्वत पर रोप-वे का काम शुरू कराने तथा बीरबल का छत्ता व अन्य ऐतिहासिक महत्व वाली प्राचीन धरोहरों को उन्हें भव्य रूप दिलाने के लिए नारनौल को पर्यटन के क्षेत्र में भारत के मानचित्र पर लाने का बहुत ही सुंदर कार्य किया है। उसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच एवं जिला महेंद्रगढ़ के समस्त व्यापारी उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस क्षेत्र पर बड़ी कृपा रही है। मुख्यमंत्री जी का नारनौल से विशेष लगाव है और वे जब भी यहां आते हैं तो विकास की नई भागीरथ अपने साथ लेकर आते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!