Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जंगली जानवरों के लिए लगाए हुए करंट में फंसे युवक की मौत सूखे कुएं में छिपाया शव

23 Aug 2026, 03:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

कटनी

IMG 20260822 WA0032 1

थाना कुठला पुलिस ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को करहैया निवासी साहिल वासुदेव (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत बिजली का करंट लगने से होना पाया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रकाश कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन, साजन बर्मन एवं राजकुमार उर्फ कुंचु (किश्शु) कोल ने जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से बड़ेरी भटिया जंगल में लोहे की तार बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया था। देर रात जब आरोपी शिकार देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि युवक साहिल वासुदेव करंट की चपेट में आने से मृत पड़ा है। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को जंगल में स्थित एक पुराने सूखे कुएं में फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की तार को शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर करंट लगाने में प्रयुक्त लोहे की तार भी बरामद कर ली।

थाना कुठला पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 743/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, रामेश्वर सिंह, अजय यादव तथा आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, बुद्धू कुमार, अभय यादव सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें,,

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!