Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया सर्किट हाउस में बिहार विधान सभा की प्राक्कलन समिति की अध्ययन दल -1की बैठक आयोजित l

23 Aug 2026, 03:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260822 WA0314

गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्ययन दल-1 की बैठक आयोजित
गया, 22 अगस्त 2026। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दल-1 की बैठक आज गया सर्किट हाउस में आयोजित की गई। समिति की अध्ययन यात्रा के क्रम में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं संबंधित प्राक्कलनों की समीक्षा की गई।
बिहार विधानसभा सचिवालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्राक्कलन समिति का अध्ययन दल-1 दिनांक 18 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक राज्य के औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नवादा, एवं शेखपुरा जिलों की स्थल अध्ययन यात्रा पर है। अध्ययन यात्रा के दौरान समिति द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त उत्तर प्रतिवेदनों/प्रस्तावों पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा योजनाओं एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
गया में आयोजित बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों, उपलब्ध संसाधनों तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। समिति ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक अभिलेख एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा अध्ययन दल को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। सभी संबंधित विभाग से विहित प्रपत्र में योजना एवं गैर योजना मद में आय व्यय का ब्यौरा प्राप्त किया गया। विभागीय पदाधिकारियों से बजट से संबंधित समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भोजन मेनू एवं कर्मियों की बहाली में नियमानुसार कार्य का निदेश दिया गया। नगर निगम को निदेश दिया गया कि पितृपक्ष के समय नगर निगम के अन्य क्षेत्र को नजरअंदाज न किया जाय, इस बात का ध्यान रखेंगे। शहर में ऑटो स्टैंड बनवाने के लिए यथाशीघ्र कार्रवाई का निदेश नगर निगम को दिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा गया जिला में बन रहे सरकारी बस स्टैंड का निरीक्षण भी किया गया।
बैठक में समिति के संयोजक श्री राहुल कुमार सहित समिति के सदस्य श्री जितेन्द्र कुमार, श्री रणधीर कुमार सिंह, श्री आशिफ अहमद, श्री भूषण कुमार एवं श्रीमती शशि यादव उपस्थित रहे।
प्राक्कलन समिति द्वारा अध्ययन यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में स्थल निरीक्षण एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राक्कलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अध्ययन यात्रा के उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं संबंधित विभागों से मिले प्रतिवेदनों के आधार पर समिति द्वारा आवश्यक अनुशंसाएं की जाएंगी।
बैठक के दौरान जिला प्रशासन, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!