एक महीने में सीखनी होगी मराठी, नहीं तो 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा बैज: मंत्री प्रताप सरनाईक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
महाराष्ट्र में यात्रियों से संवाद के लिए व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवरों को व्यवहारिक मराठी आना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम का पालन न करने वाले 1,268 ड्राइवरों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक महीने के अंदर मराठी सीखनी होगी, वरना उनका बैज 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी। उन्होंने बताया कि नियम लागू करवाने के लिए पूरे राज्य में 30 सितंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अब तक की कार्रवाई
– मुंबई महानगर क्षेत्र में: 3,995 ड्राइवरों की जांच, जिसमें 604 ड्राइवरों को मराठी का ज्ञान नहीं मिला।
– पूरे राज्य में (मुंबई के अलावा): 4,222 ड्राइवरों की जांच, जिसमें 664 ड्राइवरों को नोटिस दिया गया।
– कुल मिलाकर अब तक 8,217 ड्राइवरों की जांच में 1,268 फेल मिले हैं।
मंत्री सरनाईक ने कहा, “महाराष्ट्र में व्यवसाय करके यात्रियों से सीधे संवाद करने वाले ड्राइवरों को व्यवहारिक मराठी आना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है, लेकिन समय सीमा के बाद भी नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
जांच के दौरान ड्राइवर से रोजमर्रा की मराठी में बातचीत की जा रही है। पहले नोटिस देकर सुधार का मौका दिया जाएगा, और तय समय में मराठी न सीखने पर बैज सस्पेंड कर दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।