A2Z सभी खबर सभी जिले की
उल्दन बाँध ओवरफ्लो प्रारंभ, मार्ग डूबने पर वयपरिवरतित मार्गो का करे चयन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *बंडा वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत निर्मित उल्दन बाँध में बारिश के जल का स्तर क्रस्ट लेवल (451 मी.) से अधिक हो जाने के कारण बाँध ओवरफ्लो होना प्रारंभ हो गया है। जिसके फलस्वरूप बाँध के पीछे वाला अस्थायी मार्ग एवं सागर-धामोनी मार्ग पर ग्राम बहरोल में स्थित पुल पूरी तरह डूब चुका है। ज्ञात हो बंडा- बांदरी मार्ग एवं नीमोन- पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल पूर्व में ही डूब चुके है। जन सुरक्षा हेतु एवं जल भराव होने से उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उक्त मार्गो हेतु व्यपवर्तित मार्गो का उपयोग करे । बंडा- बांदरी मार्ग पर स्थित पुल हेतु:- साजी तिराहा से पड़वार- राखसी- मड़ैया गोंड – बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है अथवा साजी तिराहा से पड़वार- तिनसुआ- सड़ेरी- बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है। नीमोन- पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल हेतु :- नीमोन-पड़वार- राखसी- मड़ैया गोंड – कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है अथवा नीमोन- पड़वार- तिनसुआ- सड़ेरी- बहेरिया साहनी – कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है। सागर-धामोनी मार्ग पर स्थित पुल हेतु :- धामोनी/टीकमगढ़ से आने वाले राहगीरो द्वारा बहरोल से बांदरी मार्ग का उपयोग कर सागर पहुंचा जा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।