A2Z सभी खबर सभी जिले की
महिला ने पति और प्रेमी के साथ रहने का किया ड्रामा पुलिस के सामने फंसा पेच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक सांडा थाना क्षेत्र के पचदेवरा निवासी अवधेश वर्मा ने करीब 10 वर्ष पहले अपनी बेटी अंजू वर्मा की शादी महमूदाबाद के फुलवारीपुर निवासी मुकेश वर्मा पुत्र रामसिंह से की थी। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 6 और 8 वर्ष बताई गई है। करीब डेढ़ वर्ष पहले अंजू का संपर्क उनौरा निवासी नितिन शर्मा से हुआ और दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। बाद में दोनों ने 21 मार्च को मंदिर में शादी कर ली। इसकी जानकारी सामने आने के बाद अंजू के मायके पक्ष ने उससे नाता तोड़ लिया। मामला उस समय और पेचीदा हो गया जब अंजू ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई। वह अपने बच्चों, पति और प्रेमी के साथ महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चलता रहा। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाने की कोशिश की और देर रात तक मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।
कोतवाल भानु प्रताप सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस की निगरानी में है और आगे की कार्रवाई संबंधित तथ्यों एवं पक्षों के बयानों के आधार पर होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।