पेन्ड्रारोड- गौरेला में सीताराम गैस एजेंसी में एलपीजी गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 23 अगस्त 2026 ।।
गौरेला -पेन्ड्रा- मरवाही–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के जीपीएम जिले के गौरेला पेन्ड्रारोड में एलपीजी गैस भंडारण और और वितरण में गडबड़ी की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने इस पर कार्यवाही की है।.प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे के द्वारा की गई शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी – गौरेला के गैस गोदाम में अचानक से छापा मारकर जांच की, इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने 471 गैस सिलेंडर भी बरामद किए । खाद्य विभाग के अनुसार जब्त किए गए गैस सिलेंडरों में 14.2 किलोग्राम के 433 घरेलू गैस सिलेंडर, जिनमें कि 346भरे हुए और 87 सिलेंडर खाली पाए गए थे। इसके अतिरिक्त 19 किलोग्राम के 38 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, भी मिले ,जिनमे कि 02 भरे हुए सिलेंडर और 36 खाली सिलेंडर थे। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने द्रवीकृत पेट्रोलियम- प्रदाय और वितरण विनियम आदेश 2000 के अंतर्गत यह कार्यवाही की है। खाद्य विभाग की जांच पड़ताल के दौरान गैस एजेंसी में कई अनियमितताएं भी सामने आई, गैस एजेंसी में मुख्य एवं स्टाक बोर्ड भी नहीं लगाया गया था, उपभोक्ताओं के मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, इसके अतिरिक्त आवक जावक और स्टाक रजिस्टर का भी सही तरीके से संधारण भी नहीं किया जा रहा था।.जानकारी अनुसार उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ पहले भी उपभोक्ताओं की शिकायतें मिलती रहीं हैं, और इसके पूर्व भी जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर गैस एजेंसी पर दस हजार रूपय का अर्थदण्ड लगाया जा चुका था। 
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर* *(आलेख : जी रामकृष्णन, अनुवाद : संजय…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।