Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रसोइया बहनों को मिला सम्मान और सुरक्षा का तोहफा, मानदेय वृद्धि व स्वास्थ्य कार्ड से मजबूत होगी सामाजिक सुरक्षा : डॉ. मधु सिंह

23 Aug 2026, 05:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FB IMG 1787479216143

 

बैरिया। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों के मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जाने के निर्णय को लेकर रविवार को बीआरसी बैरिया में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी प्रदान किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन एवं शासन की जनकल्याणकारी पहल का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित रसोइयों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना।

रसोइया बहनों के साथ हर कदम पर खड़ी रहूंगी, आपकी हर समस्या मेरी समस्या : डॉ. मधु सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मधु सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए समर्पण और सेवाभाव से कार्य करने वाली रसोइया बहनों के मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का निर्णय उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका सराहनीय है।

डॉ. मधु सिंह ने रसोइया बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “रसोइया बहनों के साथ हर कदम मेरा सहयोग रहेगा। आपकी हर समस्या मेरी समस्या है। जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आएगी, उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि रसोइया बहनें पूरी निष्ठा और सेवाभाव से विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, इसलिए उनके सम्मान और अधिकारों के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि से रसोइयों को आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से कैशलेस चिकित्सा सुविधा उनके और उनके परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे रसोइया बहनों के हित में सराहनीय पहल बताया।

समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज मिश्र एवं मुरली छपरा के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. मधु सिंह को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी द्वय पंकज मिश्र एवं अरविंद यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, रामेश्वर उपाध्याय तथा रसोइया संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने रसोइया बहनों के हित में मानदेय वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा को महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर राजनारायण जी, प्रीता चौबे सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्यामनन्दन मिश्र”मन्टू” ने किया।FB IMG 1787479216143 FB IMG 1787479228060 FB IMG 1787479277868 IMG 20260823 WA0181

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Siddharthnagar26 Sep

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar26 Sep

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!