Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रिश्ता खत्म कर दो अगर…’, महाराष्ट्र की घटना से एक दिन पहले का मां का वीडियो वायरल

23 Aug 2026, 07:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                  (उत्तराखंड)

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को 18 साल के बेटे को मनाने की वजह से पिता और मां ने भी अपनी जान गवा दी। ये घटना अपनेआप में ही दिल दहला देने वाली है। युवक कुणाल ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने की सोची। हर किसी ने उसे ये कदम ना उठाने के लिए मनाया।

लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। अंत में जब पिता उसे बचाने के लिए पहाड़ी पर गए तो सतुंलन बिगड़ने से बेटा और पिता दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। ये देख मां ने भी छलांग लगा ली। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

महाराष्ट्र की घटना से एक दिन पहले का मां का वीडियो वायरल

ये घटना छत्रपति संभाजीनगर के कोहड्या डोंगर में हुई। हालांकि इस दर्दनाक हादसे के एक दिन पहले मां संगीता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो कि अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रिश्ते को लेकर कही बात

संगीता ने यूट्यूब पर खुद की वीडियो रिकॉर्ड की। जिसमें वो कहती नजर आईं “अपना भाग्य उसी व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार रहें जो आपका सम्मान करता हो और आपके प्रेम की कद्र करता हो। जो व्यक्ति आपके प्यार और सम्मान की कीमत नहीं समझता, और जिसके लिए आपके प्रयासों का कोई मोल नहीं है, ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।

 

“ऐसे लोगों से रिश्ते तोड़ लो…”

आगे उन्होंने कहा, जैसे चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकी जाए, ठीक उसी तरह रिश्ता भी तभी सार्थक होता है जब दोनों तरफ से अच्छा व्यवहार हो और दोनों एक-दूसरे को महत्व दें। यदि केवल एक व्यक्ति रिश्ते को निभा रहा है और दूसरा उसकी कद्र नहीं कर रहा, तो ऐसे रिश्ते में रहने का कोई अर्थ नहीं है। इसलिए अगर ऐसा हो तो ऐसे लोगों से रिश्ते तोड़ लो।”

यूट्यूब पर वीडियो करती थी साझा

बताते चलें कि यूट्यूब पर उनके 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। अपने चैनल पर उन्होंने कई प्रेरक वीडियो साझा किए थे। अपने बेटे के साथ उन्होंने छोटे व्लॉग भी शेयर किए थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!