बारिश भी नहीं रोक सकी समरसता की आस्था, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर नरयावली विधानसभा में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का मकरोनिया नगर मंडल में भव्य शुभारंभ हुआ। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर संत रविदास जी के समरसता, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
वार्ड क्रमांक 8 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक चेतराम अहिरवार तथा नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संतगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। संतों का सम्मान कर विधिवत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। मार्ग में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत कर यात्रा का अभिनंदन किया।
यात्रा दुर्गा नगर चौराहा होते हुए संजीवनी बाल आश्रम पहुंची, जहां भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 पहुंची, जहां नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और संदेश हमें समाज को जोड़ने, समानता का भाव स्थापित करने और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संकल्प देता है। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में आत्मसात करना है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज की सहभागिता, परस्पर सम्मान और भाईचारे की भावना ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी मिलकर समरस, संस्कारित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। कार्यक्रम में जयंती मौर्य, ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सोहन लोधी, अशोक सिंह ठाकुर, अरविंद घोसी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, बंटी राठौर, मधुकर जाटव, गंगाराम ठेकेदार, डॉ. परशुराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। संत कमलदास जी महाराज, मोती बाबा, गंगाराम दास, उत्तम दास, भगवंते दास, पर्वतदास, शंभूदास, उमेशदास, तिज्जूदास एवं गोवर्धनदास सहित संत समाज की गरिमामय उपस्थिति रही। पार्षद जितेंद्र खटीक, निशांत आठिया, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र ठाकुर, दिनेश दक्ष, मुकेश पटेल, कमलेश कुशवाहा, सोनू यादव, सुधा शर्मा, केदार शर्मा, गोकुल ठाकुर, नरेन्द्र रोहित,, हरलाल साहू, भगवानदास मासाब, बाबूलाल रोहित, नरेन्द्र अहिरवार, सुनील अहिरवार, पप्पू बंसल, रतिराम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से कौशल्या सूर्यवंशी, वर्षा विश्वकर्मा, शिक्षा विश्वकर्मा, मोनिका प्रजापति, रेखा वर्मा, रश्मि अहिरवार, सविता अहिरवार, रेखा सूर्यवंशी, सुनीता अहिरवार, पुष्पा ठाकुर, संगीता अहिरवार, आरती ठाकुर, हीराबाई जाटव, सुनीता जाटव एवं मंजूलता सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। मकरोनिया की गलियों में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली यह कलश वंदन यात्रा सामाजिक एकता, सर्वसमाज के सम्मान और भाईचारे के संकल्प का सशक्त प्रतीक बनी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




