नाबालिग अपहृता बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सुरखी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना सुरखी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए नाबालिग अपहृता बालिका को भोपाल से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया तथा प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दिनांक 25 अप्रैल 2026 को थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 142/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की अपहृता निवासी थाना क्षेत्र सुरखी की दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार पता तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए अपहृता की तलाश की गई। इसी दौरान अपहृता के ग्रीन पार्क कॉलोनी, नाले के पास, गौतम नगर, भोपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि उपरांत पुलिस टीम को तत्काल भोपाल रवाना किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 अगस्त 2026 को अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निवासी सुल्तानपुर द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया था। पुलिस द्वारा अपहृता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया गया तथा प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 96 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
दस्तयाब नाबालिग बालिका को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि. रामअवतार धाकड़, चौकी प्रभारी बिलहरा, सउनि. सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कर्मवीर गुर्जर एवं महिला आरक्षक आरती की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।ना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




