Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बड़ी खबर: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार। “जनता अगले विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए कर देगी साफ।”

23 Aug 2026, 09:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

AddText 08 23 07.33.05

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर करारा राजनीतिक हमला बोला है। सीएम योगी ने दावा किया है कि अगले चुनाव में जनता सपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ कर देगी। सीएम ने अखिलेश यादव की दिनचर्या से लेकर सपा के शासनकाल पर तीखे तंज कसे हैं।”

 

​मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा,

​ “दोपहर 12 बजे सोकर उठने वालों के पास प्रदेश के लिए समय कहां?”.

​उन्होंने यह भी कहा की 2017 से पहले यूपी में दंगे और कर्फ्यू आम बात थी, अब राज्य पूरी तरह सुरक्षित।

​इसी के साथ उन्होंने मिड-डे मील रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा और कैशलेस इलाज की सौगात दी.

 

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय ‘रसोइया सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह आक्रामक रुख में नजर आए। अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें उन्होंने परिवार के सांसदों का जिक्र किया था, सीएम योगी ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वालों को जनता इस बार पूरी तरह खारिज कर देगी।

​सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा—

​”जब कोई दोपहर 12 बजे सोकर उठे, 2 बजे तक तैयार हो, शाम 5 बजे जिम जाए और फिर महफिल जमाए… तो उसके पास जनता की समस्याओं को सुनने का वक्त ही कहां होगा?”

​

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले और आज के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे और बेटियां असुरक्षित थीं। आज का यूपी दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो चुका है। साथ ही, ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत सरकारी स्कूलों का तेजी से कायापलट हो रहा है।

​वहीं, इस कार्यक्रम में सीएम ने प्राथमिक स्कूलों के रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड और सामाजिक सुरक्षा का बड़ा ऐलान कर चुनावी माहौल में बड़ा संदेश भी दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Siddharthnagar26 Sep

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar26 Sep

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
error: Content is protected !!