चंद्रपुर मनपा में नौकरी दिलाने के नाम पर 84 महिलाओं से ठगी, 3 साल में करोड़ों की लूट; एक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चंद्रपुर महानगरपालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 84 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक ठगी की शिकार महिलाओं की संख्या 250 से ज्यादा हो सकती है और घोटाला करीब *3 करोड़ रुपये* तक का बताया जा रहा है।
कैसे करता था ठगी?
आरोपी की पहचान *जितेंद्र सारसर* के रूप में हुई है, जो मनपा के स्वच्छता विभाग में आवारा कुत्ते पकड़ने वाले दस्ते में काम करता है। उसने खुद को मनपा का वरिष्ठ अधिकारी बताकर महिलाओं को झांसे में लिया।
बताया जा रहा है कि मनपा में प्रशासक राज लागू होने के बाद से पिछले 3 साल से यह फर्जीवाड़ा चल रहा था। आरोपी ने महिलाओं से कहा कि मनपा में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरों की भर्ती होनी है और प्रोसेस फीस के नाम पर अलग-अलग रकम वसूली।
अब तक 84 महिलाओं ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन यह आंकड़ा 250 से अधिक होने की आशंका है।
पुलिस कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सारसर और उसकी महिला साथी मंगला वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पता लगा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।
घटना के उजागर होते ही शहर में हड़कंप मच गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।