A2Z सभी खबर सभी जिले की
गाजीपुर: अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने जताया शोक, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
गाजीपुर: अपनी जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने जताया शोक, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
गाजीपुर, 23 अगस्त 2026।
ललन कुशवाहा के पिता लक्ष्मी कुशवाहा का 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे निधन हो गया। निधन के बाद उसी दिन शाम को परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
रविवार, 23 अगस्त को निधन की सूचना पर अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती के नेतृत्व में जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा, डॉ. रामाधीन कुशवाहा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य लोग ग्राम बेरुकही पहुंचे।
पार्टी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्थानीय लोगों से किया संवाद
शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती ग्राम बेरुकही में राम प्रसाद राम सिपाही जी एव दिनेश कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय विषयों पर लोगों से संवाद और चर्चा की गई।
इसके बाद जिला अध्यक्ष दुर्गास्थान पहुंच कर, जहां उन्होंने उमेश कुशवाहा के आवास पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने को लेकर भी चर्चा हुई।
जिला मीडिया प्रभारी
जितेन्द्र सिंह कुशवाहा
अपनी जनता पार्टी,गाजीपुर
उत्तर प्रदेश
संवाद: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।