A2Z सभी खबर सभी जिले की
बेटी पर पिता की हत्या का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। जिले के एक गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को खेत से चारा काटकर लाने के लिए भेजा था। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं लौटने पर पिता उसे तलाशते हुए खेत की ओर पहुंच गए। आरोप है कि वहां उन्होंने अपनी बेटी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इस पर पिता ने युवक को थप्पड़ मारा और दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने पास में रखे हंसिये से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोप है कि इसके बाद युवती और उसके प्रेमी ने शव को पास की नहर में फेंक दिया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।