Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सरई थाना में ईद और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बैठक संपन्न हुई।

24 Aug 2026, 08:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260823 210433

सिंगरौली: सरई थाना में ईद और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बैठक संपन्न हुई।

सरई थाना में ईद और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बैठक संपन्न हुई।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और सोशल मीडिया गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर।

सिंगरौली :  आगामी ईद एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सरई थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक पहलाद सिंह मस्कोले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने सहित विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि ईद एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!