A2Z सभी खबर सभी जिले की
तखतपुर की घोंघा नदी में 3 भाई-बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
🖊️🖊️🖊️
बिलासपुर: बरसात के मौसम में नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समडील से सामने आया है, जहां घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल की बेटियां रिद्धि और सिद्धि नया पारा स्थित स्कूल में पढ़ती थीं। शनिवार शाम करीब 4 बजे के बाद उन्हें लेने के लिए अनमोल जायसवाल साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद अनमोल दोनों बहनों को साइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था।
घर लौटते समय तीनों घोंघा नदी के रास्ते से गुजर रहे थे। नदी के बीच पहुंचते ही तेज बहाव के कारण अनमोल साइकिल को संभाल नहीं सका और तीनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद सबसे पहले अनमोल का शव पुल के पास से बरामद किया गया। आगे तलाश करने पर दोनों बहनों—9 वर्षीय रिद्धि और 8 वर्षीय सिद्धि—के शव एनीकट के पास से बरामद किए गए।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बरसात के दौरान नदी-नालों में तेज बहाव को देखते हुए बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखना और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखना बेहद जरूरी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।